Uncategorizedधार्मिक

जानिए माउंट आबू की रोचक जानकारी भारत भूमि की ऐतिहासिक स्थान,,

माउंट आबू (Mount Abu) भारत के राजस्थान राज्य के सिरोही ज़िले में स्थित एक नगर है। यह अरावली पहाड़ियों में स्थित एक हिल स्टेशन है जो एक 22 किमी लम्बे और 9 किमी चौड़े पत्थरीले पठार पर बसा हुआ है। इसकी सबसे ऊँची चोटी 1,722 मी॰ (5,650 फीट) ऊँचा गुरु शिखर है।[1][2]

माउण्ट आबू आएं और अद्भुत और विविध दर्शनीय स्थलों का आनंद लें। देखें, राजस्थान में बहुत कुछ अनूठा देखने को मिलता है।
Pointer Iconनक्की लेक (नक्की झील)
नक्की लेक (नक्की झील)
माउण्ट आबू के मध्य में स्थित ’नक्की लेक’ भारत की पहली मानव निर्मित झील है। लगभग 80 फ़ुट गहरी और 1/4 मील चौड़ी इस झील को देखे बिना, माउण्ट आबू की यात्रा पूरी नहीं मानी जाती। कई किंवदंतियों में से एक किंवदंती यह है कि इस झील को देवताओं ने अपने नाख़ूनों से खोद कर बनाया था इसी लिए इसका नाम नक्की ( नख यानी नाख़ून) झील पड़ा तथा एक किंवदंती यह है कि ऐसा माना जाता है कि नक्की झील गरासिया जनजाति के लिए बहुत पवित्र झील मानी जाती है; परन्तु इस तथ्य से इन्कार नहीं किया जा सकता कि इस स्थान का दर्शन लाभ आपको प्रकृति और प्राकृतिक दृश्यों के नजदीक लाता है। जब आप नक्की झील में नाव की सैर करते हैं तो मंत्रमुग्ध करने वाली पहाड़ियाँ, आश्चर्यजनक, अद्भुत आकार की शिलाएं और हरी भरी वादियों से भरपूर नज़ारे आपको अभिभूत कर देते हैं। इसी नक्की झील के पास सन् 1984 में स्व० महात्मा गांधी की अस्थियों का कुछ अंश भी प्रवाहित किया गया था। जिसके बाद गांधी घाट का निर्माण किया गया। प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफर्स के लिए झील का साफ सुथरा नीला पानी, हरी भारी वादियां और चारों तरफ की प्राकृतिक छठा ,रूमानी, कल्पित तथा अद्भुत अंश ,स्वप्निल और तृप्त करने वाले हैं तथा इस आकर्षण भरे स्थल को देखने को बाध्य करते हैं।
माउंट आबू में शीर्ष दर्शनीय स्थल दिलवाड़ा मंदिर, माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य, नक्की झील, गुरु शिखर, अर्बुदा देवी मंदिर, अचलगढ़ गांव हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button