चांपा में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू हुए शामिल,विधायक ने की गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना, बोले– ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक

चांपा। नगर में प्रयास सेवा संस्थान द्वारा संचालित गौसेवा केंद्र में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बालेश्वर साहू विशेष रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा विधायक साहू का फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
महोत्सव के दौरान विधायक बालेश्वर साहू ने भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। भगवान को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती संपन्न हुई। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।
संस्कृति, परंपरा और भाईचारे का प्रतीक है अन्नकूट महोत्सव – विधायक बालेश्वर साहू
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक श्री बालेश्वर साहू ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और कृषक समाज की आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करते हैं। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, पर्यावरण और गौमाता के प्रति सम्मान एवं संरक्षण का संदेश देती है। हमें अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास करना चाहिए।
365 दिन गौसेवा में समर्पित है प्रयास सेवा संस्थान पवन यादव




