Uncategorized
चांपा दशहरा महोत्सव का पहला वीडियो हुआ लांच समिति के संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा ने दी जानकारी
चांपा , चांपा नगर के भालेराव मैदान में आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन 20 अक्टूबर को हुआ था जिसमें हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन को भव्यता प्रदान करने में अपनी ऐतिहासिक भूमिका निभाई। आयोजन समिति ने जी तोड़ मेहनत कर तन ,मन,धन से अपना योगदान दिया। यह आयोजन चांपा ही नहीं वरन् पुरे छत्तीसगढ़ में अपनी स्वर्णिम छाप छोड़ी। छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार अनुज शर्मा ने अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगो को जोड़े रखा वही वालीवुड अभिनेत्री जया प्रदा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर आयोजन को भव्यता प्रदान की।



