धार्मिक

भूखे को अन्न प्यासे को पानी,जय बाबा बर्फानी ,,आज होगी 91 शिव भक्तों की रवानगी करेंगे बाबा अमरनाथ की यात्रा,,शिव भक्तों में भारी उत्साह

चांपा. शिवभक्तों के लिए चांपा सेवा संस्थान एवं हसदेव यात्रा द्वारा व्हाया फ्लाइट, ट्रैन एवं हेलीकॉप्टर के माध्यम से क्षेत्र के 91 श्रद्धालुओं को लेकर चांपा से आज 14 जुलाई को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से व्हाया रायपुर फ्लाइट के माध्यम से रात्रि 9:15 बजे बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ (जम्मू/कश्मीर) यात्रा के लिए रवाना होगी. सावन मास में देवालयों में शिवभक्तों का तांता जलाभिषेक के लिए तांता लगा रहता है साथ ही बाबा बर्फानी इस मौसम में दो माह ही विराट बर्फ़ स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन देते हैं.इसलिए इस कठिन तीर्थयात्रा में शिवभक्तों का भारी संख्या में जमवाड़ा लगा रहता है.यात्रा में शामिल शिवभक्तों में जमकर उत्साह है.अमरनाथ यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी ओर से यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button