Uncategorized

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का “सावन उत्सव” संपन्न,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. सोशल एक्टीविटी ग्रुप द्वारा “सावन उत्सव” का हुआ आयोजन

रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. सोशल एक्टीविटी ग्रुप द्वारा “सावन उत्सव” का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा व महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा के नेतृत्व में रविवार, दिनाँक 13-07-2023 को देविका स्टार, चंगोराभाठा, रायपुर में शाम 3 बजे से किया गया जिसके अतिथि श्रीमती सोनल शर्मा व श्री राजेश शर्मा थे ।
पवित्र पुरषोत्तम सावन मास के त्रयोदशी को आयोजित इस सावन उत्सव में सर्वप्रथम भगवान भोलेशंकर की विधिवत पूजा अर्चना की गयी तत्पश्चात महिलाओं की नृत्य स्पर्धा, पुरूष व महिलाओं की गायन स्पर्धा, सावन श्रृंगार स्पर्धा व पुरूषो के लिए खेल स्पर्धा आयोजित की गयी जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहभागिता प्रदान की. उत्कृष्ट प्रदशर्न हेतु गायन प्रतियोगिता में प्रथम प्रीति मिश्रा, द्वितीय निकिता तिवारी, नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम लक्ष्मी राव एवं द्वितीय सुलभा पाण्डेय, खेल प्रतियोगिता में प्रथम सुनील ओझा, द्वितीय अभिषेक त्रिपाठी एवं सावन श्रृंगार प्रतियोगिता में सावन सुन्दरी विजेता सुलभा पाण्डेय एवं उप विजेता लक्ष्मी राव रही. इन सभी विजेताओं को पुरूस्कृत एवं अतिथियों को सम्मानित किया गया.
इस बैठक के आयोजक राम तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, सुनील शुक्ला एवं कार्यक्रम संयोजक सुमन मिश्रा थे.
बैठक में विशेष रुप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, प्रदेश सलाहकार त्रिभुवन तिवारी, गिरजाशंकर दीक्षित, महासचिव सुनील ओझा, उपाध्यक्ष मिथिलेश रिछारिया, बबीता मिश्रा, राजेश दीक्षित, वीणा ठाकुर, वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा, प्रीति मिश्रा, राकेश तिवारी, वसुधा तिवारी, भानु प्रकाश पाण्डेय, जितेन्द्र बाजपेयी, वल्लवी होता, अर्चना तिवारी, सुनीता शर्मा, बी शैलजा, रीता तिवारी, स्वाती मिश्रा, विद्या भट्ट, सुदर्शन दीक्षित, रमाकांत दुबे आदि उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का मंच संचालन महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा एवं आभार प्रदशर्न प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा द्वारा किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button