चांपा नगर के भालेराव मैदान में हुआ ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव रचा एक स्वर्णिम अध्याय चांपा नगर ही नहीं वरन् पुरे छत्तीसगढ़ में बना इतिहास जिले के विधायक एवं जिलाधिकारी रहे उपस्थित



चांपा में आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा एवं छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार विधायक अनुज शर्मा का हुआ गरिमामय आगमन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुज शर्मा ने पब्लिक को सामने सुमधुर आवाज में बांधे रखा।
अतिथियों के स्वागत और उत्सव के उत्साह में पूरा भालेराव मैदान खचाखच भर हुआ था । जिले के कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक (सपरिवार), क्षेत्रीय विधायक बालेश्वर साहू , व्यास कश्यप , पूर्व विधायक नारायण चंदेल , खिलावन साहू चांपा के नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की साथ साथ आसपास ग्रामीण के लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
– चांपा दशहरा उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र बाजपेयी एवं समिति के संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा ने समस्त आम जनों का सहयोगी प्रबुद्ध नागरिकों का एवं पदाधिकारियों और चांपा के ऊर्जावान सदस्यों के साथ साथ शासन प्रशासन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।और आने वाले वर्षों में इससे भी ज्यादा सफल आयोजन के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।




