छत्तीसगढ़

होमात्मक सतचंडी महायज्ञ एवम् दुर्गा पूजा महोत्सव का होगा भव्य आयोजन कोरबा रोड चांपा में 51 शक्ति पीठ एवम् नौ दुर्गा की बनेगी जीवंत मूर्तियां पशुपति नाथ मंदिर जैसा आकर का बनेगा भव्य पंडाल ,,,आयोजक अग्रवाल सेवा समिति कोरबा रोड चांपा द्वारा की जा रही है भव्य ऐतिहासिक तैयारी,,,

वर्तमान भागम भाग तनाव ग्रस्त जीवन शैली में मानव समाज को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिसका समाधान सिर्फ अध्यामत्म में ही है इसी उद्देश्य को ले कर सर्व जन हिताय सर्वजन सुखाए की भावना से अग्रवाल सेवा समिति द्वारा 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक होमात्मक् सत चंडी महाह्यज्ञ का यह आयोजन किया जावेगा। प्रति दिन विशाल भंडारा ,प्रति दिन कन्या भोज का विशेष आयोजन रहेगा।54 फिट की शंकर जी की विशाल मूर्ति बनाई जा रही है 10 से 24 फिट की मूर्तियां बनेगी।18 अक्टूबर को रानी सती दादी जी का खुला मंगल पाठ दोपहर दो बजे होगा ।70x 24फिट का विशाल स्टेज बनेगा।कलकत्ता से आए मूर्ति कार कमल पाल 2 माह से मूर्ति को स्वरूप देने में लगे हुए है । उक्त जानकारी अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष अजय बंसल और पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी और अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु को दर्शन लाभ लेने की अपील की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button