Uncategorized

जांजगीर चांपा क्रिकेट में राज्य का नाम रोशन कर रहीं है ,,,जिला क्रिकेट एसोसिएशन के 3 खिलाड़ियों का चयन वूमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के लिए हुआ ,,पढ़े पूरी खबर कहा हो रहा है मैच का आयोजन


चांपा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के 3 खिलाड़ियों का चयन वूमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के लिए हुआ है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिला खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। वहीं ट्रायल के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर कैंप एवं सलेक्शन मैच कराया गया। इसके अलावा हाल ही में छत्तीसगढ़ वुमेंस सीनियर टी 20 इनविटेशन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था जिसमें विदर्भ, गोवा, चंडीगढ़ और ओडिशा की टीम ने भाग लिया था।

इन टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर वुमेंस खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ सिनियर वूमेंस टी 20 के लिए किया गया है। वहीं इस टूर्नामेंट के लिए बिलासपुर की ही शिल्प साहू को छत्तीसगढ़ स्टेट सीनियर वूमेंस टी 20 टीम के लिए कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया है। इनके अला वूमेन टूर्नामेंट के लिए जांजगीर चाम्पा जिले से साक्षी शुक्ला, योगिता लहरे और मानसी उपाध्याय का चयन छत्तीसगढ स्टेट टीम मे
किया गया है सभी मैच इंदौर में आयोजित किया गया है।उक्त जानकारी जिला क्रिकेट एसोसियन के सचिव पद्मेश शर्मा ने दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button