Uncategorizedधार्मिक

वृक्ष हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं हमें नियमित तौर पर वृक्षारोपण के साथ साथ उसके संरक्षण और देखभाल भी करना चाहिए उक्त बातें समाज सेवी शिवा जी राव इंग्ले ने कही

चांपा शहर के मंझली तालाब के किनारे में मंदिर निर्माण कर आस पास के क्षेत्र में शिवाजी राव इंग्ले के कुशल नेतृत्व में वृक्षा रोपण किया गया । हमारे जीवन में वृक्ष का इतना महत्व है कि वृक्ष के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। जीवन शक्ति प्रदान करने वाली ऑक्सीजन हमें वृक्षों से ही प्राप्त होती है। यदि ऑक्सीजन ना हो तो सभी जीव घुट घुट कर मर जाएगा। प्रकृति पर नियंत्रण और जीवन शक्ति को बनाए रखने के लिए वृक्ष का लगाना आवश्यक हो गया है। शिवा जी राव इंग्ले की मित्र मण्डली रक्त दान के साथ साथ बहुत सारे सामाजिक आयोजन भी करती है । अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने में समाज सेवियों एवम मझली तालाब के युवा साथियों का विशेष योगदान रहा शिवाजी राव इंगले , बिट्टू यादव , ऐश्वर्य मरकाम,संदीप यादव , छोटू यादव , पवन यादव,पिंटू थवाईत , पड्डू केवट, किसन केवट , नितेश देवांगन, लव यादव ,माधव, बंटी यादव, लल्ला यादव ,का विशेष योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button