चाम्पा जांजगीर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली चौक चांपा में हर्षोलास के साथ  मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


शा उ मा वि बरपाली चाम्पा में 77वाँ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया शाला प्रबंधन एवं विकास समिति एवं वरिष्ठ गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में मनाया  गया ।कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम गणेश मोदी,अंजूम अंसारी, प्रमोद सराफ, अमर सिंह खट्टकर, पार्षद बहादुर यादव, एवं इकबाल अंसारी के  द्वारा तिरंगे झण्डा रोहण किया गया। राष्ट्रगीत  तथा राज गीत के साथ भारत माता की पूजा अर्चना हुई।पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ एवं फूलमाला से स्वागत किया गया। संस्था के प्राचार्य द्वारा तिरंगे झण्डे की महत्व को गीत के माध्यम से समझाया गया। छात्र ,छात्रा ने योगा पर प्रदर्शन एवं,देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले जाम्बाजो को तिरंगे में लिपेट हुए मार्मिक प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय गीत पर छात्र छात्राओं द्वारा नृत्य  किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश राठौर एवं शिक्षिका गौरी द्वारा किया गया । जनभागीदारी के सदस्यों द्वारा अच्छे अंक में उत्तीर्ण कक्षा 8वी से 12वी कक्षा के बच्चों को शील्ड ट्राफी,बेच,कम्पास,पेन काफी आदि देकर प्रोत्साहित किया गया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चो को भी पुरूस्कार दिया गया।साथ ही शाला में आर्थिक रूप में कमजोर बच्चों को तीन तीन कापी एवं पेन के साथ प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button